राज्यसभा सांसद बलूनी ने भेजे 40 ऑक्सीजन कांसट्रेटर

राज्यसभा सांसद बलूनी ने भेजे 40 ऑक्सीजन कांसट्रेटर
Please click to share News

पौड़ी ,गढ़ निनाद समाचार
मा. राज्य सभा सांसद श्री अनिल बलूनी द्वारा जनपद पौड़ी के लिए आज 40 ऑक्सीजन कांसट्रेटर भेजे गए। जिनमें 30 कांसट्रेटर 05 एलपीएम तथा 10 कांसट्रेटर 10 एलपीएम क्षमता के आधुनिक कांसट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने सीएमओ कार्यालय में ऑक्सीजन कांसट्रेटरों का निरीक्षण कर सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी ली।
जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे की देख-रेख में सीएमओ कार्यालय स्थित स्टोर में ऑक्सीजन कांसट्रेटर जमा करवाये गए। उन्होंने विशेषज्ञ से ऑक्सीजन कांसट्रेटर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सांसद द्वारा कोविड मरीजों हेतु ऑक्सीजन कांसट्रेटर जनपद पौड़ी को उपलब्ध कराएं है। कहा कि यह कांसट्रेटर जनपद के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाए जाएंगे, जिससे मरीजों को इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, चीफ फार्मासिस्ट जीएस रावत, वरिष्ठ प्रसाशनिक अधिकारी संजय नेगी सहित अन्य उपस्थित थे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related News Stories