उत्तराखंडराजनीति

2022 में फिर से सत्ता में आएगी भाजपा,प्रबुद्ध सम्मेलन के जरिए दिया संदेश

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र नगर विधानसभा और देवप्रयाग विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के जरिए 2022 में फिर से सत्ता में आने का संकल्प दोहराया । 

नरेंद्र नगर के रामलीला ग्राउंड में देवप्रयाग और नरेंद्र नगर विधानसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री ऊर्जा मंत्री डॉ हरक सिंह रावत , प्रदेश के कृषि मंत्री एवं उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल, देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने शिरकत की। 

सम्मेलन का उद्घाटन प्रभारी मंत्री डॉ रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने कहा कि 2022 में भाजपा का मुकाबला किसी से नहीं है और निश्चित तौर पर हम प्रचंड बहुमत से फिर से सरकार बनाएंगे। कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। डॉ रावत ने कार्यकर्ताओं से सरकार की तमाम योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा पहाड़ के लोग कड़ी मेहनत करके आजीविका चलाते हैं ऐसे में वह आम आदमी पार्टी के फ्री के भ्रम में नहीं आएंगे।

प्रबुद्ध सम्मेलन में मौजूद कृषि मंत्री एवं उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उनियाल ने कहा प्रदेश सरकार निरंतर जनता के हित में कार्य कर रही है और हम 60 के पार नारे को सफल बनाएंगे तथा दोबारा से प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी।

भाजपा के देवप्रयाग और नरेंद्र नगर विधानसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में प्रभारी व ऊर्जा मंत्री डा. हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल प्रबुद्ध जन सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भर गये। 

सम्मेलन में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी तथा नरेन्द्र नगर के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने सरकार के कार्यों को बखूबी गिनाया तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं का आवाहन किया।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, विनय गोयल, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम पंवार, महामंत्री नलिन भट्ट, रोशन रतूड़ी, रोशन लाल सेमवाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा राणा, नरेंद्र नेगी, राजपाल पुंडीर, विवेक उनियाल आदि मौजूद थे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!