विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से 40% महिला उम्मीदवार उतारने का आग्रह

विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों से 40% महिला उम्मीदवार उतारने का आग्रह
Please click to share News

नई टिहरी। किशोर उपाध्याय ने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों से 40% महिला उम्मीदवार उतारने का आग्रह किया है।

सभी दलों से चालीस फीसदी टिकट महिलाओं को देने का किया आग्रह

पूर्व विधायक व वनाधिकार आन्दोलन के संस्थापक-प्रणेता किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र यादव, सर्व श्री हरीश रावत, गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, नव प्रभात व प्रदेश के सभी विपक्षी दलों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर उत्तराखंडियों को वनों पर उनके हक़-हक़ूक़ दिलवाने हेतु आग्रह किया है।

श्री यादव को भेजे पत्र में उपाध्याय ने कहा है कि अखिल  भारतीय कांग्रेस कमेटी की महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने उत्तर प्रदेश में स्थानीय समुदायों को वनों व जल सम्पदा पर उनके हक़ूक़ देने का वायदा किया है, साथ ही साल में तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ़्त देने का संकल्प किया है।

उपाध्याय ने श्री यादव से कहा है कि जैसे प्रियंका जी ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40% टिकट महिला शक्ति को देने का संकल्प लिया है, नारी विमर्श के उद्गम उत्तराखंड में भी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व अन्य दल 40% महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारें।

उपाध्याय ने आशा व्यक्त की कि सभी राजनीतिक दल उनके इस सुझाव को अंगीकार करेंगे।

उपाध्याय ने कहा कि वे लम्बे समय से उत्तराखंडियों को वनों पर उनके पुश्तैनी अधिकार व हक़-हक़ूक़ दिलवाने हेतु संघर्ष कर रहे हैं, जिसमें वे “परिवार के एक सदस्य को योग्यतानुसार पक्की सरकारी नौकरी, केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण , बिजली पानी व रसोई गैस निशुल्क , जड़ी बूटियों पर स्थानीय समुदायों को अधिकार, जंगली जानवरों से जनहानि होने पर परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी तथा ₹ 50 लाख  क्षति पूर्ति, फसल की हानि पर प्रतिनाली ₹ 5000/- क्षतिपूर्ति, एक यूनिट आवास निर्माण के लिये लकड़ी, रेत-बजरी व पत्थर निशुल्क, शिक्षा व चिकित्सा निशुल्क, उत्तराखंडी  OBC घोषित हों, भू-क़ानून बने, जिसमें वन व अन्य भूमि को भी शामिल जाय और राज्य में तुरन्त चकबंदी हो।”  की मांग कर रहे हैं।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related News Stories