उत्तराखंडविविध न्यूज़

विज्ञान महोत्सव में छात्र छात्राओं ने प्रस्तुत किए अनेक रोल मॉडल

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, चम्बा (डीपी उनियाल)। विकासखंड चम्बा के राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली में विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनेक बेहतरीन रोल मॉडल प्रस्तुत किए।

विद्यालय स्तरीय विज्ञान महोत्सव प्रदर्शनी की प्रभारी श्रीमती श्वेता रौतेला ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 6 से लेकर 12 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में दो भागों में रखा गया है। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने पर्यावरण, सूचना प्रौद्योगिकी, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव,सौर ऊर्जा, सहित दर्जनों प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।

विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार सैनी ने किया। सभी प्रतिभागियों के माडलों का अवलोकन किया गया तथा छात्र छात्राओं के द्वारा तैयार किए गए माडलों पर जानकारी भी ली गई।

इस अवसर पर धर्म सिंह तोपवाल, सुरेन्द्र दत्त जुगरान, घीमन सिंह रावत, नवीन कुमार, महाबीर सिंह राणा, अयोध्या प्रसाद तिवारी, श्रीमती कांता चौहान, ममता रावत, कविता नकोटी , विमला पंत , ने विज्ञान महोत्सव प्रदर्शनी में मूल्यांकन करने में सहयोग दिया। विद्यालय स्तरीय विज्ञान महोत्सव में विकास भट्ट व कुसुम कोठारी ने प्रबंधन में सहयोग किया है। आयोजन की प्रभारी श्रीमती श्वेता रौतेला नेगी ने कहा कि प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा ताकि आगे के लिए उनका मनोबल बढ़े तथा भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करें । विज्ञान महोत्सव प्रदर्शनी के बाद गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने पर चर्चा हुई। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है । कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर अभिभावक संघ अध्यक्ष श्रीमति पूजा पुंडीर ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया ।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!