उत्तराखंडहादसा

Breaking: चन्द्रबदनी मार्ग पर मैक्स दुर्घटना में 8 घायल

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। विकास खंड देवप्रयाग के थाना हिंडोलाखाल अंतर्गत चन्द्रबदनी मार्ग पर नैखरी के पास एक मैक्स वाहन संख्या-UK-04-TA- 0435 पहाडी से टकराकर सड़क पर पलट गई। जिसमे 8 व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को प्राइवेट वाहन से सीएचसी हिंडोलाखाल ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-UK-04-TA- 0435 से चन्द्रबदनी मन्दिर से सवारियों को लेकर वापस आ रहा था कि मैक्स वाहन का ब्रेक फेल हो गया और चालक ने बड़ी सूझबूझ से वाहन को पहाड़ी पर टकरा दिया जिससे वाहन सड़क पर पलट गया।

वाहन में कुल 10 व्यक्ति सवार थे जिनमें से 8 लोग घायल हुए जिन्हें सीएचसी हिंडोलाखाल लाया गया। जहां से 2 गंभीर घायलों को एम्स ऋषिकेश रैफर किया गया तथा 4 गंभीर घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया।

घायलों के नाम इस प्रकार हैं–

1- सनम पुत्र बलबीर सिंह  निवासी रणसोलीधार पट्टी चंद्रबदनी थाना हिंडोला खाल उम्र 16 वर्ष (रेफर एम्स ऋषिकेश)

2-उदित कैंतुरा पुत्र विक्रम सिंह निवासी कंडास रणसोलीधार पट्टी चंद्रबदनी थाना हिंडोला खाल उम्र 17 वर्ष(रेफर एम्स ऋषिकेश)

3-संजना पवार पुत्री शेर सिंह निवासी बुड़कोट रणसोलीधार पट्टी चंद्रबदनी थाना हिंडोला खाल उम्र 15 वर्ष (रेफर बेस अस्पताल )

4-पायल पुत्री जगमोहन सिंह रावत निवासी बुड़कोट रणसोलीधार पट्टी चंद्रबदनी थाना हिंडोला खाल वर्ष 15 वर्ष(रेफर बेस अस्पताल )

5-परमवीर सिंह रावत पुत्र राजेंद्र सिंह रावत निवासी बड़कोट रणसोलीधार पट्टी चंद्रबदनी थाना हिंडोला खाल उम्र 16 वर्ष (रेफर बेस अस्पताल )

6-नल किशोर पुत्र सुरती दास निवासी पुजार गांव चंद्रबदनी थाना हिंडोला खाल (रेफर बेस अस्पताल ,चालक)

7- जगत सिंह पुत्र आनंद सिंह निवासी ग्राम दुरोगी थाना हिंडोलखाल उम्र 35 वर्ष(सामान्य)

8-श्रीमती संजनी देवी पत्नी जगत सिंह  निवासी ग्राम दुरोगी थाना हिंडोलखाल उम्र 30 वर्ष (सामान्य)

9- आयुशी पुत्री जगत सिंह  निवासी ग्राम दुरोगी थाना हिंडोलखाल उम्र 06 वर्ष (सामान्य)

10- आयुश पुत्र जगत सिंह निवासी ग्राम दुरोगी थाना हिंडोलखाल उम्र 5 वर्ष (सामान्य) शामिल हैं।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!