उत्तराखंडविविध न्यूज़हादसा
ब्रेकिंग न्यूज़: कालसी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा

देहरादून ।03 फरवरी 2026 । कालसी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा। कुआनु–मीनाक रोड पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में 30 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही SDRF अलर्ट—
श्री अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF के निर्देश पर डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं।
🚍 दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, घायलों और नुकसान की जानकारी का इंतजार।
👉 अपडेट के लिए बने रहें…
गंभीर घायलों को विकासनगर अस्पताल भिजवाया गया। 03 लोगों (02 महिला, 01 पुरुष) की मौके पर मृत्यु।
यह बस हिमाचल रोडवेज की है जो नेरवा से यात्रियों को लेकर पौंटा जा रही थी।



