उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

कुंभ-2027 की तैयारियां तेज: हरिद्वार में CCR-2 सेंटर, हेलीपैड और दो नए पुलों को मंजूरी

Please click to share News

खबर को सुनें

हरिद्वार, 20 मार्च 2026। आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को गति देते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण अवस्थापना परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर भीड़ प्रबंधन के लिए आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCR-2) और दो डबल लेन पुलों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद हरिद्वार में CCR-2 भवन के लिए ₹50.27 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गई है, जिसमें से ₹20.11 करोड़ की पहली किस्त जारी हो चुकी है। यह अत्याधुनिक केंद्र मौजूदा CCR के पास बनाया जाएगा, जहां से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी होगी। भवन की शीर्ष मंजिल पर हेलीपैड भी बनाया जाएगा, जिससे आपात स्थिति में रेस्क्यू और निकासी कार्य तेज हो सकेंगे।
इसके साथ ही, सूखी नदी पर खड़खड़ी मार्ग में 44.80 मीटर लंबा डबल लेन पुल और मायापुर स्कैप चैनल पर दक्षद्वीप-बैरागी कैंप को जोड़ने वाला 60 मीटर स्पान का डबल लेन पुल भी स्वीकृत हुआ है। इन दोनों परियोजनाओं पर कुल करीब ₹25.68 करोड़ खर्च होंगे। पुलों के निर्माण से बरसात में होने वाली दिक्कतों से राहत मिलेगी और मेला अवधि में आवागमन अधिक सुरक्षित व सुगम होगा।
मेला अधिकारी सोनिका ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर तय समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। साथ ही पुलों का सुरक्षा परीक्षण और लोड टेस्टिंग समय रहते सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
सरकार का लक्ष्य है कि हरिद्वार में कुंभ-2027 के दौरान श्रद्धालुओं को आधुनिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!