उत्तराखंडविविध न्यूज़

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 11वें दिन भी जारी, आवश्यक सेवाएं और निर्माण कार्य ठप

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 02 अप्रैल 2026। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से लंबित 27 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने पर इंजीनियर्स में रोष बढ़ता जा रहा है। हड़ताल के चलते जनपद में आवश्यक सेवाओं सहित विभिन्न निर्माण कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।
महासंघ की शाखा टिहरी के बैनर तले लो०नि०वि० निरीक्षण भवन, टिहरी के सामने इंजीनियर्स ने प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान जल संस्थान के 17 और पेयजल निगम के 43 कर्मचारी विभिन्न शाखाओं से उपस्थित रहे, जिससे पेयजल जैसी आवश्यक सेवाएं भी बाधित हो गई हैं।
हड़ताल के कारण चारधाम यात्रा की तैयारियों, हॉट मिक्स प्लांट, सेतु निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं के कार्य ठप पड़ गए हैं, जिससे आगामी व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इं० एस०के० डुकलान और संचालन इं० आयुष कोठारी ने किया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष इं० जय प्रकाश भट्ट, सचिव प्रोन्नत इं० सतीश भट्ट, त्रयम्बक गैरोला, मोहित रावत, सुबोध थपलियाल सहित बड़ी संख्या में इंजीनियर्स मौजूद रहे।
इंजीनियर्स ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी, जिससे प्रदेश में विकास कार्य और अधिक प्रभावित हो सकते हैं।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!