टिहरी गढ़वाल 13 अगस्त। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने गुरुवार को जनपदभर में वृहद सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान होटल, ढाबों, किरायेदारों, मजदूरों, फड़-फेरी लगाने वालों तथा बाहरी राज्यों से आकर निवास व व्यवसाय करने वाले व्यक्तियों की सघन जांच की गई।
मुनिकीरेती, कीर्तिनगर, घनसाली, देवप्रयाग समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में चले अभियान में 170 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया।
पुलिस ने मकान मालिकों और प्रतिष्ठान संचालकों को बाहरी व्यक्तियों को रखने से पहले अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की हिदायत दी। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को सत्यापन अभियान लगातार जारी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
टिहरी में वृहद सत्यापन अभियान, 170 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।




