Ad image

शादी समारोहों में कोविड गाइड लाइन के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई-डीएम

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी, 2 मई 2021। गनिस। शासन के निर्देशों के अनुपालन में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी व कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में सभी उप जिलाधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग की टीम के साथ गाँव में हो रही शादियों में औचक निरीक्षण किया जा रहा है। 

गौरतलब हो कि शासन द्वारा शादी समारोह में अधिकतम 25 व्यक्तियों की उपस्थिति निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करते पाए जाने पर आयोजक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाए। 

उपजिलाधिकारी धनोल्टी संदीप तिवारी ने बताया कि जौनपुर क्षेत्रान्तर्गत आयोजित हो रहे शादी समारोह के आयोजन नियमानुसार सम्पन्न हो रहे है। कोविड गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु  राजस्व व पुलिस विभाग द्वारा शादी समारोह में लोगों की उपस्थिति (संख्या में) की निगरानी हेतु औचक निरीक्षण निरंतर जारी है। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!