Ad image

21 से 27 जून तक बंद रहेंगी आँगनबाड़ी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जनपद के समस्त आंगनबाडी केंद्र 21 जून, 2022 से 27 जून, 2022 तक बन्द रहेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग बबीता शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत संचालित समस्त आंगनबाडी केंद्रों में कार्यरत आंगनबाडी कार्यकर्ती, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ती को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के अनुमोदन उपरान्त दिनांक 21 से 27 जून तक कुल 07 दिनों का ग्रीष्मकालीन अवकाश स्वीकृत किया गया है।

इस अवधि में जनपद के समस्त आंगनबाडी केंद्र बन्द रहेंगे। इस अवकाश अवधि में जनपद में तैनात समस्त सुपरवाईजर बाल विकास परियोजना कार्यालयों में उपस्थित रहकर अपने-अपने क्षेत्र से सम्बन्धित समस्त विभागीय कार्यों का निर्वहन करेगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!