भाजपा स्थापना दिवस पर नई टिहरी में बैठक, संस्थापक सदस्यों का सम्मान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय नई टिहरी में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी के फाउंडर मेंबरों का जिला अध्यक्ष उदय रावत ने शॉल और बुके भेंट कर स्वागत किया। सम्मानित किए गए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भट्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सेमवाल, अधिवक्ता सीपी चंद, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती सुषमा उनियाल सहित अन्य शामिल रहे।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदय रावत ने की, जबकि संचालन जयेंद्र सेमवाल ने किया। इस अवसर पर विनोद रतूड़ी ने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के इतिहास और विकास की जानकारी दी।
कार्यक्रम में संस्थापक सदस्यों ने भी अपने अनुभव साझा किए और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय तथा पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा पर प्रकाश डाला। जिला अध्यक्ष उदय रावत ने कार्यकर्ताओं से निष्पक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से संगठन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक बलवंत सिंह रावत रहे।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष रामलाल नौटियाल, वीरेंद्र राणा, ममता पवार, प्रेम दत्त सेमवाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र प्रसाद डोभाल, जिला मंत्री मीना खाती, सुशील बहुगुणा, जिला कार्यालय मंत्री जयेंद्र पवार, रणबीर नौटियाल, जिला सोशल मीडिया संयोजक रविंद्र चौहान, पूर्व मीडिया प्रभारी प्रमोद उनियाल, शीशराम थपलियाल, पूर्व प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, सुनीता देवी, आनंदी नेगी, मधु भट्ट, अनिता कोठारी, लक्ष्मी रावत, राजेंद्र कोहली, बलवीर सिंह नेगी, खेमराज सिंह रावत, उर्मिला नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!