Ad image

जनपद में सम्पन्न हुई नीट -2026 की परीक्षा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 3 मई 2026। जनपद के बी पुरम स्थित हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में NEET (UG) की परीक्षा संपन्न हुई । परीक्षा केंद्र में 173 परीक्षार्थीयों में से 7 अनुपस्थित रहे 166 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा।

इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर सभी प्रकार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्हांने कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षो एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा सम्बन्धी सभी कार्यो के सफल, निष्पक्ष एवं सुरक्षित सम्पादन कराने के निर्देश केन्द्र प्रभारी हिमांशु नौटियाल, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय प्रदीप थपलियाल को दिए।

उन्होंने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को परीक्षा उपरान्त अन्य कार्यो के सफल सम्पादन हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए ।

इस मौके पर एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, तहसीलदार धीरज राणा आदि संबंधित उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!