विविध न्यूज़

शनिवार को चमोली से जांच को भेजे गए 152 सैम्पल

Please click to share News

खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 1अगस्त 2020

चमोली: शनिवार को जनपद चमोली से 152 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल कोविड टेस्ट के लिए भेजे गए। अभी तक 5650 लोगों के सैंपल टेस्टके लिए भेजे जा चुके है। जनपद में 92 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 82 लोग स्वस्थ हो चुके है जबकि 10 संक्रमित मरीजों का इलाज कोविड केयर सेंटर भराडीसैंण में चल रहा है। बाहर से आने वाले व्यक्तियों का बाॅडर पर ही ट्रू-नेट मशीन टेस्ट एवं एन्टिजन टेस्ट भी किया जा रहा है। 

कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत बाहरी प्रदेशों से आए 64 प्रवासी अभी फेसलिटी क्वारेन्टाइन में चल रहे है। मेडिकल टीम फेसलिटी क्वारंन्टीन में ठहराए गए लोगों की प्रतिदिन जाॅच कर रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण की जानकारी जुटाने के लिए 18 ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीम निरंतर कार्य कर रही है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी प्रवासियों को क्वारेंटाइन नियमों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। वही शासकीय कार्मिकों के माध्यम से क्वारेंटीन लोगों पर निरतंर निगरानी रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही भी की जा रही है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!