ब्रेकिंगविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उत्तराखंड के नए राज्यपाल

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। श्री सिंह पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की जगह लेंगे। बेबी रानी ने कल इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया है। वे उत्तराखंड के आठवें राज्यपाल होंगे।

इनको भी बनाया राज्यपाल

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का, आरएन रवि को तमिलनाडु का, असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी एक आदेश में इन राज्यपालों के नाम की घोषणा की गई।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है। 

बता दें कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्‍टाफ भी रह चुके हैं। उन्‍होंने दो विश्‍वविद्यालयों से एमफिल की डिग्री ली है। कई पदकों से सम्मानित अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह लगभग चार दशकों की सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेना से रिटायर्ड हुए थे। 

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सेना में अपनी सेवा के दौरान सेना के उप प्रमुख, सहायक जनरल और कश्मीर में नियंत्रण रेखा की निगरानी करने वाली 15वीं कोर के कोर कमांडर के पद पर काम किया। वह सैन्य संचालनों के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में चीन से जुड़े परिचालन और सैन्य रणनीतिक मुद्दों को भी संभाल रहे थे। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सेना में रहने के दौरान, एक दशक से अधिक समय तक कई विशेषज्ञ समूहों, संयुक्त कार्य समूहों, वार्षिक संवादों और चीन अध्ययन समूह की बैठकों का हिस्सा रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!