उत्तराखंडविविध न्यूज़

शहीद गौतम लाल का उनके पैतृक घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी । नागालैंड में शहीद हुए नौली गांव तोक नावशिला निवासी गौतम लाल को लक्षमोली कीर्तिनगर घाट पर सैन्य सम्मान से साथ अंतिम विदाई दी गई। इस  दौरान  जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने शहीद गौतम लाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रदांजली दी। 

सेना की 21 वीं पैरा रेजिमेंट में तैनात शहीद गौतम लाल का पार्थिव शरीर करीब 10:30 बजे उनके पैतृक गांव  नौली पहुंचा। पार्थिव शरीर गांव पहुचने पर क्षेत्र भारत माता की जय, गौतम लाल अमर रहे, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से  गूंज उठा। शशीद गौतम लाल माता रूप देवी, पिता रमेश लाल का सबसे छोटा पुत्र था।  

पांच पुत्रो और तीन पुत्रियों कुल 08 भाई बहन में सबसे छोटे शहीद गौतम 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। लक्षमोली कीर्तिनगर घाट पर शहीद गौतम लाल को  स्थानीय विधायक विनोद कण्डारी, एसएसपी तृप्ति भट्ट,सेना के अधिकारी कर्नल देवराज चड्डा, कर्नल कोठियाल सहित अंतिम दर्शन को उमड़ा जन सैलाब उमड़ पड़ा।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!