विविध न्यूज़

सीडीओ नमामि बंसल ने सांसद आदर्श ग्राम बैराई गांव का भ्रमण कर सुनी समस्याएं

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नमामी बंसल ने मुख्यमंत्री द्वारा चयनित सांसद आदर्श ग्राम बैराई गांव विकासखंड नरेंद्रनगर की ग्राम विकास कार्य योजना (वी.डी.पी.) तैयार करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं ग्राम वासियों के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैठक में ग्रामवासियों द्वारा ग्राम की विभिन्न समस्याओं यथा पेयजल, सडक, खाद्यान्न, विद्युत एवं मनरेगा सम्बन्धी कार्यों से अवगत कराया गया। श्रीमती बंसल ने ग्राम वासियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले एक सप्ताह के अंदर  समस्याओं का समाधान कर कार्ययोजना में सम्मिलित करते हुए सांसद आदर्श ग्राम विकास कार्य योजना तैयार कर उपलब्ध कराएं। 

मुख्य विकास अधिकारी टिहरी द्वारा ग्राम वासियों को अवगत कराया गया की उनके ग्राम को सांसद आदर्श ग्राम के रूप में चयनित किया गया है। उन्होंने ग्राम में कृषि, उद्यानीकरण, बागवानी, पशुपालन, चारा विकास, मत्स्य एवं डेयरी विकास के साथ ही आजीविका संवर्धन एवं प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के संबंध में ग्राम वासियों से चर्चा की।

श्रीमती बंसल ने ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि अगले हफ्ते जब अधिकारी भ्रमण पर आएं तो उन्हें ग्राम की आवश्यकता से अवगत कराएं एवं सांसद आदर्श ग्राम के विकास में सहयोग प्रदान करें।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!