अपराधउत्तराखंडविविध न्यूज़

बौराड़ी में युवती का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । शुक्रवार शाम को बौराड़ी क्षेत्र में 28 वर्षीय युवती कल्पना (काल्पनिक नाम) का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में किसी विवाद या अन्य कारणों की पुष्टि भी नहीं हुई है। युवती बीएड कर चुकी थी और उसके पिता सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!