उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

निकाय चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने कसी कमर चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

Please click to share News

खबर को सुनें

पूजन के बाद प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने काटा रिबन

  • चुनाव प्रभारी नलिन भट्ट ,पूर्व विधायक धन सिंह नेगी,राज्य मंत्री (दर्जाधारी)संजय नेगी रहे उपस्थित
  • नलिन भट्ट ने ली पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक

@ सोमवारी लाल सकलानी’निशांत’।

टिहरी गढ़वाल। नगर पालिका परिषद चंबा में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी शोभनी धनोला के चुनाव प्रचार के लिए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया।

मसूरी रोड स्थित रमोला भवन में सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै, चुनाव प्रभारी नलिल भट्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी और अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी की उपस्थिति में उद्घाटन हुआ। बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यालय उद्घाटन के बाद शहर में भाजपा की रैली निकाली गई। चंबा स्थित सिरमौर होटल में चुनाव प्रभारी नलिन भट्ट के द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक ली गई। लगभग 2 घंटे तक चली इस बैठक में संगठनात्मक विमर्श किया गया। मुख्य फोकस स्थानीय निकाय चुनाव जीतने पर केंद्रित रहा।

पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल और प्रभारी नलिन भट्ट ने कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित रणनीति के तहत निर्देश दिए। बूत स्तर से लेकर पूरी चुनावी संरचना के बारे में बारीकी से कार्यकर्ताओं को समझाया। चंबा भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप रावत को चुनाव समिति का अध्यक्ष, सतवीर पुंडीर को संयोजक, विजेंद्र धनोला को मुख्य निरीक्षक जनसंपर्क, कृष्णा कोठारी को अनुश्रवण कार्य, कुशलानंद रणाकोटी को चुनाव कार्यालय व्यवस्था, अमित सज्वाण, नम्रता मखलोगा व अंशुल भंडारी को कॉल सेंटर, कृष्ण स्वरूप डबराल को मीडिया प्रभारी, पुरुषोत्तम उनियाल को प्रशासनिक संपर्क, रविंद्र चौहान, राहुल गोसाई को सोशल मीडिया प्रभारी तथा सुशील बहुगुणा को अतिथि स्वागत कार्य सौंपा गया। सत्येंद्र धनोला और अमित धनोला को वित्तीय प्रबंधन( हिसाब- किताब) का दायित्व दिया गया। पार्टी महिला मोर्चा,यूथ मोर्चा को भी दायित्व दिया। प्रचार- प्रसार के लिए अंकित सज्वाण और सुमित रावत को कार्य सौंपा गया।

मार्गदर्शक मंडल में सुधीर बहुगुणा, मोर सिंह धनोला, दिनेश भंडारी, इंद्र सिंह नेगी, मनोज नकोटी, रजनी मखलोगा, रजनी सज्वाण, प्रीती जोशी, निर्मला बिष्ट, अनीता भट्ट आदि को दायित्व सौंपे गये। ओबीसी प्रकोष्ठ से प्रमोद नेगी और प्रमोद राणा तथा एस सी प्रकोष्ठ से वीरेंद्र सिलस्वाल को भी अधिकृत किया गया।

श्री भट्ट ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार चंबा क्षेत्र से पहली बार बीजेपी के सिर नगर पालिका अध्यक्ष का ताज सजेगा। आदरणीय दिनेश धनै, जी दिनेश शहनाई विधायक के स्वरूप उपाध्याय पूर्व धन सिंह नेगी और विधायक जी का संयुक्त आशीर्वाद शोभनी धनोला के साथ है। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सभासदों को भी जीतवाने का भी पुरजोर प्रयास करें। कहीं पर कोई चूक नहीं करेंगे। भाजपा प्रत्याशी धनोला ने समस्त पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों और उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया और उनके स्नेह और आशीर्वाद की पूर्ण अपेक्षा की। इससे पूर्व भाजपा को क्षेत्र में स्थापित करने के लिए धनोला परिवार के योगदान पर भी चर्चा हुई।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!