Ad Image

ग्राम पंचायत मरियाब में 500 बांस के पौधों का रोपण कार्य प्रारंभ

ग्राम पंचायत मरियाब में 500 बांस के पौधों का रोपण कार्य प्रारंभ
Please click to share News

टिहरी गढ़वाल 11 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ अभिषेक त्रिपाठी द्वारा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, पर्यावरण की सुरक्षा एवं व्यवसायीकरण हेतु बांस के पौधों की बायो फेंसिंग किये जाने हेतु दिए गए सुझावों के तहत आज विकासखंड जाखणीधार के ग्राम पंचायत मरियाब में बांस पौधारोपण का कार्य प्रारंभ किया गया।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 25 नाली भूमि पर 500 पौधों का रोपण कार्य किया गया। पौधारोपण के समय ग्राम प्रधान मरियाब, खंड विकास अधिकारी जाखणीधार, एवं कनिष्ठ अभियंता मनरेगा उपस्थित थे।


Please click to share News

Govind Pundir

Related News Stories