उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

भाजपा ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर कांग्रेसी आरोपों को बताया झूठ का पुलिंदा

Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून, 22 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आधार पर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) पर लगाए गए कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए झूठ का पुलिंदा बताया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री विनोद सुयाल ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है, और अब वह टूलकिट गिरोह के साथ मिलकर भारतीय अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत द्वारा दिए गए बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री सुयाल ने कहा कि कांग्रेस हिंडनबर्ग रिपोर्ट के नाम पर झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट के पीछे अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस का हाथ है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी और टूलकिट गैंग का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि सोरोस ने पहले भी मोदी को लोकतंत्र विरोधी, CAA और धारा 370 के खिलाफ बयान दिए थे।

श्री सुयाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जॉर्ज सोरोस के एजेंट की तरह काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पीएम मोदी से नफरत करते-करते देश से नफरत करने लगे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि जब भी संसद सत्र शुरू होता है, उसी समय कांग्रेस की तरफ से ऐसे आरोप सामने आते हैं, जो देश की छवि को धूमिल करने की कोशिश करते हैं।

इससे पूर्व, SEBI और अडाणी समूह ने भी हिंडनबर्ग रिपोर्ट के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। SEBI की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच ने स्पष्ट किया है कि अडाणी समूह के खिलाफ सभी आरोपों की जांच की गई है और समय-समय पर सभी खुलासे किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 3 जनवरी 2024 तक अडाणी समूह के खिलाफ 24 में से 22 जांच पूरी की जा चुकी है। मार्च 2024 तक एक और जांच पूरी हो चुकी है और एक बाकी है।

श्री सुयाल ने कांग्रेस के इन आरोपों को भारतीय औद्योगिक समूहों की छवि धूमिल कर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की साजिश करार दिया।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!