उत्तराखंडविविध न्यूज़

टीएचडीसीआईएल ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का किया शुभारंभ

Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 20 अगस्त 2025 । पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं निष्पक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ने अपने एनसीआर कार्यालय, कौशांबी (गाजियाबाद) से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य सतर्कता अधिकारी (आईआरएस) सुश्री रश्मिता झा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर सप्ताह भर विभिन्न आउटरीच कार्यक्रम स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सभाओं, गंगा घाटों, बस स्टेशनों और परियोजना स्थलों पर आयोजित होंगे।

कार्यक्रम में श्री नीरज वर्मा, कार्यपालक निदेशक (एनसीआर कार्यालय), श्री एस.के. आर्य, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं कॉर्पोरेट सतर्कता विभाग, ऋषिकेश के अधिकारी उपस्थित रहे। टीएचडीसी के सभी परियोजना स्थलों एवं कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

टीएचडीसीआईएल, जिसमें एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सरकार की साझेदारी है, सतर्कता और पारदर्शिता को अपनी प्राथमिकता मानता है।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!