शिव मन्दिर खांड गांव नंम्बर एक में सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण होने पर हुआ भव्य स्वागत कार्यक्रम

रायवाला 16 फरवरी। सोमवार को शिव मंदिर खांड गांव नंबर एक विधायक निधि के द्वारा सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों ने महारूद्राभिषेक, हवन एवं भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचन्द अग्रवाल मुख्य अतिथि एवं सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।
ग्राम प्रधान श्रीमती सविता नेगी ने सर्वप्रथम समस्त ग्रामवासियों के संग वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा भगवान शंकर का महाभिषेक किया। तत्पश्चात हवन एवं विशाल पहाडी़ व्यंजन भडडू की दाल भात का भण्डारा किया। मुख्य अतिथि विधायक डॉ प्रेमचन्द अग्रवाल ने खांड गांव नंबर दो में मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पांच लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने कहा कि मंदिर में प्रवेश करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और विचारों में सकारात्मकता आ जाती है।
कार्यक्रम में लालपानी ऋषिकेश से श्री वेताल सिंह नेगी, पूर्व प्रधान रविन्द्र नेगी, कुलदीप नेगी, गजेन्द्र नेगी, सुरेश कुकसाल, दरमियान सिंह, बालेन्दु नेगी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रतीतनगर के प्रधान राजेश जुगरान, विवेक रावत, साध्वी मां देवेश्वरी, पंचायत सदस्य संगीता भट्ट एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।



