विविध न्यूज़

उत्तराखंड राज्य आंदोलन, भुलाये गये नींव के पत्थर-14

Please click to share News

खबर को सुनें

विक्रम बिष्ट

गढ़ निनाद समाचार* 10 मार्च 2021।

विक्रम बिष्ट

मसूरी से पत्रकार जय प्रकाश उत्तराखंडी उत्तराखंड राज्य आंदोलन में सक्रिय रहे थे। आज भी राज्य की दशा दिशा को लेकर मुखर हैं। बृज भूषण गैरोला ने उक्रांद नेता विशन पाल परमार सहित लगभग एक दर्जन आंदोलनकारियों के साथ गंगोत्री से दिल्ली तक पदयात्रा की थी। 

गैरोला उत्तराखंड जन परिषद के संस्थापक सदस्य थे। वह रेल रोको आंदोलन में अजय शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं के साथ गिरफ्तार किए गए थे।

युगवाणी के संपादक संजय कोठियाल भी उत्तराखंड जन परिषद के संस्थापक सदस्य रहे हैं। टिहरी राजशाही के खिलाफ संघर्ष से लेकर राज्य आंदोलन में युगवाणी परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

दिल्ली सम्मेलन से लौटने के बाद टिहरी में उत्तराखंड पत्रकार परिषद का गठन किया गया था। हालांकि परिषद कई खेमों में बंटे पत्रकारों के बीच कोई खास काम नहीं कर पाई। लेकिन राज्य आंदोलन में इसके सदस्य सक्रिय रहे थे। चरमोत्कर्ष के दौर में आंदोलन के पक्ष में टिहरी में धरना देने वाला यह पत्रकारों का इकलौता संगठन था।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!