उत्तराखंडविविध न्यूज़

बालक/बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में राजीव व प्रतिभा रही विजेता

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। मेजर ध्यान चंद हॉकी के जादूगर भारतीय कप्तान के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर बहुद्देश्यीय भवन नई टिहरी मे बालक व बालिका बैटमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बालक वर्ग मे राजीव विजेता और शिवम उप विजेता रहे वहीं बालिका वर्ग मे विजेता प्रतीभा व उप बिजेता साक्षी रही।

क्रीड़ा प्रतियोगिता के संम्पन समारोह मे मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चम्बा श्रीमती शिवानी बिस्ट ने प्रतिभगियों को हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना ही अनुसाशन है। कार्यक्रम में बालक बालिकाओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, ब्लॉक अधिकारी सुरेश गुसाई, ब्लॉक समन्यवक यसपाल सिंह रावत , निर्णायक ब्यायाम शिक्षक मनोज नेगी, भरतराम बडोनी, चक्रधर प्रसाद भद्री, मनोज कुमार धीवान, ए. के. सिंह, अरुण उनियाल, वरिष्ठ समाज सेवी मानवेन्द्र बिस्ट, नेहरू युवा केंद्र आदि कई शिक्षक मौजूद रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!