उत्तराखंडविविध न्यूज़

शिखर स्कालर्स ऐकडमी गजा में शिक्षक-अभिभावक संघ का गठन, डी.पी. उनियाल बने अध्यक्ष

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गजा स्थित शिखर स्कालर्स ऐकडमी हाई स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक-अभिभावक संघ (PTA) का गठन किया गया। आयोजित बैठक में अभिभावकों की सर्वसम्मति से डी.पी. उनियाल को अध्यक्ष तथा नरेश असवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। प्रधानाचार्य के.एस. खाती को सचिव बनाया गया।
संघ की कार्यकारिणी में श्रीमती संगीता असवाल और श्रीमती कृष्णा चौहान को महिला सदस्य, जबकि शिक्षक ज्योति प्रसाद और मनोज जुयाल को सदस्य नामित किया गया।
बैठक का शुभारंभ प्रधानाचार्य कुंवर सिंह खाती ने किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि अभिभावकों के सहयोग से ही छात्रों के बेहतर परिणाम संभव हो पाते हैं। उन्होंने वार्षिक परीक्षा परिणामों का उल्लेख करते हुए अभिभावकों की भूमिका को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश सिंह खाती ने कहा कि सकारात्मक शैक्षिक वातावरण बनाने में अभिभावकों की भागीदारी अहम है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह खाती ने विद्यालय की निरंतर प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि यहां के छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।
नव निर्वाचित अध्यक्ष डी.पी. उनियाल ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही बेहतर शैक्षिक परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से बैठक में बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि “घर ही बच्चे की पहली पाठशाला है और माँ उसकी पहली गुरु होती है।”
इस अवसर पर विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रमेश पंत, सुरेंद्र सिंह खडवाल, पूजा रावत, ममता नेगी, नीमा पुंडीर, भारती चौहान सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!