उत्तराखंडविविध न्यूज़शासन-प्रशासन

सीडीओ ने प्रशिक्षण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, खामियों को दूर करने के दिए निर्देश

Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल नमामी बंसल द्वारा आज दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत स्थान चंबा एवं बादशाहीथौल में संचालित 3 प्रशिक्षण केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उनके द्वारा छात्रों की उपस्थिति पंजिका एवं अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। छात्रों की उपस्थिति, लॉजिस्टिक एवं अन्य सुविधाएं संतोषजनक न पाये जाने पर उन्होंने संबंधित केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही अभ्यर्थियों के प्लेसमेंट एवं प्रभावी प्रशिक्षण पर अधिक से अधिक जोर देने को भी कहा गया।


Please click to share News

Govind Pundir

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!