रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में बोलेरो वाहन पर गिरा भारी पत्थर, 2 की मौत, 3 घायल

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में आज सुबह एक बोलेरो वाहन पर ऊपर से भारी पत्थर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। वाहन में कुल 11 सवारियां मौजूद थीं। हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही SDRF टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को सुरक्षित निकालकर सोनप्रयाग अस्पताल पहुँचाया।
लगातार हो रहे भूस्खलनों के बीच यह घटना पहाड़ी रास्तों की खतरनाक स्थिति को दर्शाती है। SDRF व स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटा हुआ है।